CBSE बोर्ड टॉपर बच्चों को भारत विकास परिषद ने किया सम्मानित ।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
बहराइच जिले के रिसिया अन्तर्गत इंदिरा नगर के दो बच्चें श्रेष्ठ बंसल 99 प्रतिशत, तथा ग्रन्थ बंसल 92 प्रतिशत सी. बी. एस. ई. परीक्षा में अंक पाकर परिवार और कस्बे का नाम रोशन किया ।
ये दोनों बच्चे जय पुरिया स्कूल के छात्र थे। भारत विकास परिषद के सुदीश अग्रवाल ,प्रेम गोयल, संजय चिरानिया,राजेश गोयल ,कपिल अग्रवाल, दीपक मुनका, सुनील जैन तथा राम किशुन नागलिया ने मिठाई खिला कर हर्ष जताई है। बच्चों के इस प्रतिभा से परिवारजनों के साथ साथ मित्रगणों व शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है तथा बंधाई देने का तांता लगा हुआ है।
