बुधा कला पेट्रोल पंप के पास हाईवे के किनारे खड़े तीन मजदूरों को भारी वाहन ने रौंदा ।
चाचा और भतीजा की हुई मौत एक युवक हुआ घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को कोतवाली थाना खलीलाबाद अंतर्गत बुधा कला पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में दो युवक की गई जान और एक युवक हुआ घायल।
आपको बताते चले कि डारी डीहा निवासी 40 वर्षीय चंद्र भूषण, 35 वर्षीय चंद्रभान पुत्र गण श्रीपत तथा चंद्रभूषण का लड़का 20 वर्षीय चंद्रहास जो कि पेसे से भंडारी का काम करते थे और आज सुबह समय लगभग 7 से 8 के बीच बुधा कला पेट्रोल पंप के पास हाईवे के किनारे खलीलाबाद जाने वाले साइड पर पटरी के किनारे खड़े थे किसी के इंतजार में तभी अचानक अज्ञात भारी वाहन ने आकर टक्कर मार दिया।
जिससे कि चंद्रभान पुत्र श्रीपत चंद्रहास पुत्र चंद्र भूषण की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि चंद्र भूषण घायल हो गया ।
स्थानीय लोगों की मदद से चंद्रभूषण को भुजैनी स्थित पटेल हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया तथा पुलिस प्रशासन को भी जानकारी दी गई ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हाउस खलीलाबाद भेज दिया।
जहा पर 2 बजे के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
