बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, संचालन पर लगाई रोक।
रिसिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
रिसिया नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिना पंजीकरण और एनओसी के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके संचालन पर रोक लगा दी है।
लखनऊ में कोचिंग सेंटर से जुड़े हादसे के बाद शासन के निर्देश पर जिले भर में कोचिंग संस्थानों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में रिसिया नगर के पांच तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीन कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान किसी भी संस्थान के पास आवश्यक पंजीकरण और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं पाया गया।

नायब तहसीलदार सदर पी.पी. गिरी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रिसिया सचिन पाण्डेय तथा लेखपाल चिरंजीव की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी संचालकों को निर्देश दिया कि पंजीकरण एवं एनओसी प्राप्त होने तक कोचिंग सेंटरों का संचालन न किया जाए।
निरीक्षण के दौरान ज्ञान कौशल कोचिंग (बेगमपुर), सबेरा लाइब्रेरी (बेगमपुर), मां अम्बे लाइब्रेरी (बरुआ घाट), विजन कोचिंग सेंटर (रिसिया), एपेक्स लाइब्रेरी (रिसिया), एग्जाम तक कोचिंग (रिसिया), विनायक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा श्याम पाल प्राइवेट कोचिंग का निरीक्षण किया गया।
