आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बहराइच- ज़ीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक !

0

Oplus_16908288

ज़ीरो पावर्टी अभियान की समीक्षा हेतु डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक !

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 12 जनवरी।

डैशबोर्ड डाटा के माध्यम से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद में गरीबी उन्मूलन और पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से ‘‘जीरो पावर्टी‘‘ अभियान अन्तर्गत जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला सूचना विज्ञान केन्द्र के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पेंडेंसी को तत्काल समाप्त कर शत-प्रतिशत पात्र परिवारों को लाभान्वित किया जाय। समीक्षा के दौरान ‘‘उज्ज्वला योजना‘‘ व ‘‘विद्युत संयोजन‘‘ जैसी योजनाओं में सत्यापन हेतु बड़ी संख्या में आवेदन लम्बित होने पर डीएम ने नाराज़गी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर सत्यापन की कार्यवाही को पूर्ण कराएं।

बैठक का संचालन करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि जनपद में कुल 25,059 अत्यंत निर्धन परिवारों को ‘‘जीरो पावर्टी‘‘ अभियान अन्तर्गत चिन्हित किया गया है। सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग द्वारा चिन्हित 17,544 पात्र परिवारों में से 17,080 को आच्छादित कर 97 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। स्वास्थ्य एवं आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 1,166 पात्र परिवारों को स्वास्थ्य कवर प्रदान किया गया है, शेष परिवारों के सत्यापन की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर जारी है। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन सेक्टर के वृद्धावस्था पेंशन अन्तर्गत 42 प्रतिशत, विधवा पेंशन अन्तर्गत 71 प्रतिशत एवं दिव्यांगजन पेंशन अन्तर्गत 56 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है। जबकि शिक्षा एवं महिला कल्याण सेक्टर अन्तर्गत ‘‘आउट ऑफ स्कूल‘‘ बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 131 पात्र बच्चों का सत्यापन कर शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story