बहराइच- तहसील कैसरगंज में प्रभारी मंत्री ने की जनसुनवाई ।

0

कहा जनसमस्याओं का समबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी ।

 ब्यूरो रिपोर्ट– दिलशाद अहमद

बहराइच 14 मई।

प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच सूर्य प्रताप शाही ने आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए तहसील कैसरगज में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री श्री शाही ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व शासन की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभाग से सम्बन्धित प्राप्त हुई शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निस्तारण की गणवत्ता ऐसी होनी चाहिए जिससे फरियादी संतुष्ट हो और उसे दोबारा समाधान के लिए दौड़ भाग न करनी पड़े। जनसुनवाई में विद्युत तथा उर्वरक इत्यादि से सम्बन्धित प्राप्त हुई शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये।

मा. मंत्री श्री शाही ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आकांक्षी जनपद बहराइच के अधिक से अधिक युवक युवतियों को मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिक योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से आच्छादित कराया जाये ताकि लोग स्वयं के लिए उद्योग स्थापित कर दूसरे लोगों को भी रोज़गार प्रदान कर सकें। प्रभारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि जनपद के सभी असंतृप्त पात्र लोगों के गोल्डेन कार्ड बनवाये तथा सभी चिकित्सालयों में चिकित्सा के बेहतर से बेहतर प्रबन्ध रखे जायें ताकि आमजनमानस को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह उर्फ संचित सिंह व विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...