बहराइच- डीएम अक्षय त्रिपाठी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक !
Oplus_16908288
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 13 दिसम्बर।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर जनपद में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रियात्मक कार्यवाही को संशोधित तिथि 26 दिसम्बर तक पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने गणना प्रपत्रों के वितरण एवं भरे हुए प्रपत्रों के संकलन में बूथ लेबिल एजेन्टों की ओर से प्राप्त हुए सहयोग के लिए राजनैतिक दलों का आभार ज्ञापित किया।
डीएम ने समय अवधि में हुए विस्तार के दौरान हमें हाथ पर हाथ रखकर बैठना नहीं है बल्कि इस अवसर का लाभ उठाते हुए हमें नो मैपिंग व अनकलेक्टिव प्रपत्रों की संख्या को न्यून से न्यूनतम करना है। डीएम ने राजनैतिक दलों से अपेक्षा की कि बूथवार तैनात किये गये बूथ लेबिल एजेन्टों को पूरी तरह से सक्रिय रखें ताकि बूथ लेबिल अधिकारी उनके सहयोग से नो मैपिंग व अनकलेक्टिव प्रपत्रों से सम्बन्धित मतदाताओं तक पहुंच सके। डीएम ने कहा कि स्थानीय लोगों के बारे में बेहतर जानकारी रखने के कारण प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलए की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
डीएम ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अपील की कि आमजन को इस बात के लिए जागरूक करें कि 26 दिसम्बर से पूर्व नो मैपिंग व अनकलेक्टिव प्रपत्रों से सम्बन्धित मतदाता बूथ लेबिल अधिकारियों से सम्पर्क कर प्रपत्र को दुरूस्त करा लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमज़ा शफीक, भारतीय जनता पार्टी से श्रवण कुमार शुक्ला, बहुजन समाज पार्टी से अजय कुमार गौतम, समाजवादी पार्टी से जफर उल्लाह खां बन्टी व अपना दल से अरविन्द कुमार वर्मा मौजूद रहे।
