बड़े मंगल पर जगह जगह प्रसाद के स्टॉल सजे थे
*बड़े मंगल पर जगह जगह प्रसाद के स्टॉल सजे थे।*
*डॉक्टर दंपति ने विधिवत पूजन कर प्रसाद बांटा*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*
*रिसिया बहराइच*
रिसिया ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को मनाया जाने वाला बड़ा मंगल हनुमान जी की भक्ति का विशेष पर्व है। इस दिन संकटमोचन बजरंगबली की पूजा-अर्चना, कीर्तन और भंडारे बड़े उत्साह से आयोजित किए जाते हैं। साल 2026 में अधिकमास के कारण इस बार 8 बड़े मंगल पड़ रहे हैं, जो 5 मई से शुरू होकर 23 जून तक चलेंगे। रिसिया सी एच सी पर बड़े़ मंगल के अवसर पर डॉक्टर दंपति ने विधिवत पूजन अर्चन के बाद स्टॉल लगाकर प्रसाद का वितरण किया। पूजन के दौरान हनुमान चालीसा भी पढ़े गए।
रिसिया सी एच सी पर तैनात डॉक्टर मिथलेश कुमार ने अपनी पत्नी के संग बजरंग बली की याद में बड़े मंगल पर विधि विधान से पूजन किया,और आरती कर प्रसाद का वितरण किया। और सभी के लिए दीर्घायु तथा स्वस्थ रहने की कामना किया है। बड़ा मंगल का दिन सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है। यह हनुमान जी की भक्ति, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। इस दिन व्रत रखना, हनुमान चालीसा पढ़ना, बूंदी के लड्डू चढ़ाना और गरीबों को भोजन कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि बड़े मंगल के दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं और जीवन के संकटों को दूर करते हैं।
आज के इस पावन अवसर पर इन खूबसूरत शुभकामना संदेशों को अपने प्रियजनों तक जरूर पहुंचाएं। हनुमान जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। पूजा पाठ में अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र गौतम, डा अंजेन्या चौबे,वीरेंद्र, सहित शामिल रहे।
