अवैध रूप से संचालित वाहनों के विरूद्ध होगी प्रवर्तन की कार्यवाही ।

0

अनाधिकृत स्टैण्डों के विरूद्ध भी होगी कार्रवाई।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 12 मई।

बहराइच-हुजूरपुर मार्ग एवं बहराइच-महसी-बौण्डी मार्ग पर संचालित परमिटधारी निजी बसों के संचालकों को अनाधिकृत बैट्री ई-रिक्शा व टैम्पों के संचालन से हो रही आर्थिक क्षति के साथ साथ प्रभावित हो रही सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों तथा हुजूरपुर एवं महसी-बौण्डी प्राईवेट बस यूनियन के अध्यक्ष एवं महामंत्री के साथ बैठक करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को दो टूक शब्दों में निर्देश दिया कि दोनों मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित यात्री वाहनों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। डीएम ने कहा कि बिना परमिट अथवा नियमों के विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कठोर प्रवर्तन कार्रवाई अमल में लाई जाये।

बैठक के दौरान बहराइच-हुजूरपुर एवं महसी-बौण्डी प्राइवेट बस यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि निर्धारित स्टैंडों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से ई-रिक्शा, टैम्पो व अन्य यात्री वाहनों के सवारियां बैठाने से जहां एक ओर यातायात अवरूद्ध होने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है वहीं दूसरी ओर परमिटधारी वाहनों के हित भी प्रभावित होते हैं। इस सम्बन्ध में डीएम श्री त्रिपाठी ने पुलिस व यातायात विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध रूप से स्थापित स्टैण्डों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें ताकि मार्गों को अव्यवस्था व जाम की स्थिति से निजात मिल सके।

इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात पुलिस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), यात्रीकर अधिकारी, नगर पालिका परिषद बहराइच की अधिशासी अधिकारी सहित यातायात पुलिस एवं विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...