AIMIM नेतृत्व ने सेराज खान को बनाया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल
मगहर – संत कबीर नगर ।
आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला प्रभारी सोएब आजम ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से
सेराज खान को जनपद संत कबीर नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।उनके मनोनयन की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त सेराज खान ने कहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व ने उन पर विश्वास करके जो जिम्मेदारी सौंपी है।उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, अधिक से अधिक युवाओं एवं समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने तथा जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर संगठन को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा।

मनोनयन की सूचना मिलते ही पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेराज खान को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव शमशाद आलम, मेराज खान पुर्वांचल सचिव, जिला प्रभारी शोएब आजम,मो अलीम विधान सभा अध्यक्ष,मेहदी हसन,अजीजुर्रहमान,मो हादी,मो हाफिज, मोहम्मद सादाब,नेसार अहमद,सलमान, इकरार,रसीद मालिक,आसिम,मो कलीम आदि लोग मौजूद रहे
