अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान द्वारा जिला कारागार में महिला बंदीगृह का किया गया निरीक्षण।
# जिला कारागार परिसर में आम का पौधा रोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का दिया गया संदेश
संत कबीर नगर ।
मा0 अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबीता सिंह चौहान महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने की समीक्षा करने के उद्देश्य से जनपद भ्रमण के दौरान जिला कारागार संत कबीर नगर में महिला बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए कारागार में महिला बंदियो से बातचीत करके उनकी सुविधाओं को सुनिश्चित बनाए रखने के संबंध में अथवा किसी भी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला कारागार के अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि जिला कारागार संत कबीर नागर में कुल 20 महिलाएं निरुद्ध हैं। मा0 अध्यक्ष जी द्वारा उनका कुशल छेम पूछा गया, किसी ने कोई समस्या नहीं बताई, सभी ने बताया उनके मामलों की पैरवी करने के लिए वकील हैं।
इस अवसर पर मा0 अध्यक्ष जी द्वारा महिला बैरक परिसर में 2 आम का पौधा आरोपित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र सहित संबंधित आदि उपस्थित रहे।
