बहारइच में रूंह कंपा देना वाला सड़क हादसा, नायब तहसीलदार निलंबित, चालक के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

0

*_बहारइच में रूंह कंपा देना वाला सड़क हादसा, नायब तहसीलदार निलंबित, चालक के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला_*

 

*_ब्यूरो रिपोर्ट दिलशाद अहमद_*

*_आज का भारत लाइव_*

        *_बहराइच यूपी_*

 

बहराइच, जिला मुख्यालय स्थित सेंटर की जांच कर वापस जा रहे नायब तहसीलदार के वाहन में एक युवक फंस गया, जो लगभग 35 किलोमीटर तक घसीटता हुआ तहसील में पहुंच गया। तब लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मामले की शिथिलता पर नायब तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। जबकि चालक के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कृष्ण नगर कालोनी निवासी नरेंद्र कुमार हालदार (35) पुत्र राधेश्याम हालदार सोमवार को लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्ण नाथ अपनी भांजी को बाइक छोड़ने गए थे। गुरुवार को वहां से वह वापस घर के लिए रवाना हुए। नानपारा-बहराइच मार्ग पर राम गांव थाना क्षेत्र में चौपाल सागर के पास उनकी बाइक दुर्घटना ग्रस्त गई थी। और वो सड़क पर गिर गए थे।इधर जिला मुख्यालय से सेंटर की जांच कर नायब तहसीलदार, तहसीलदार के सरकारी वाहन से नानपारा जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर पड़े नरेंद्र कुमार वाहन में फंस गया। लेकिन इस हादसे की भनक तक चालक को नहीं लगी और बिना ध्यान दिए नरेंद्र कुमार को घसीटता हुआ नानपारा तहसील लेकर पहुंच गया। जहां पर गाड़ी आगे पीछे करते समय मृत हालत में नरेंद्र कुमार जमीन पर गिरा पड़ा। इसके बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर राम गांव थाने और कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं राम गांव थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मामले को गंभीरता से लेकर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नायब तहसीलदार बलहा शैलेश कुमार अवस्थी को निलंबित कर दिया गया है। मालूम हो कि वाहन में चालक के अलावा गार्ड और नायब तहसीलदार भी बैठे थे। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ी। सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया कि चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में अन्य का नाम बढ़ाया जा सकता है।

 

वाहन को आगे पीछे करने पर गिरा शव

जिला मुख्यालय से नायब तहसीलदार शैलेश कुमार अवस्थी का वाहन नानपारा तहसील में रात आठ से नौ के मध्य पहुंचा। जब चालक ने वाहन बैक किया, तब नरेंद्र कुमार का शव नीचे गिरा। इस पर एसडीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने पुलिस को सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...