मंडी के साऊघाट एवं सदर क्रय केन्द्र पर आठवें दिन शुरू हुई धान की खरीद !

0

मंडी के साऊघाट एवं सदर क्रय केन्द्र पर आठवें दिन शुरू हुई धान की खरीद!
डीएम रबीश कुमार द्वारा मंडी के सभी क्रया केन्द्रों का किया गया निरीक्षण!
आरएफसी व डिप्टी आरएमओं ने माला पहनाकर किसानों का किया स्वागत!
खरीद के आठवें दिन 85 कुन्तल धान की हुई खरीद!

बस्ती- नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति बस्ती में 1 नवम्बर से धान खरीद शुरू हो गया हैं। मंडी में खरीद के आठवें दिन तीन किसानों से 85 कुन्तल धान की खरीद तीन क्रय केन्द्र प्रभारियों द्वारा किया गया। पिपरा जप्ती के किसान रविप्रकाश, भरवलिया के योगेन्द्र सिंह तथा तरेता की सावित्री देवी को फुलमाला दे व पहनाकर स्वागत किया गया। साँऊघाट के क्रय केन्द्र प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा, सदर के सतेन्द्र प्रताप सिंह व मोहम्मद सईद द्वारा 85 कुन्तल धान की खरीद किया गया। वही कमलेश कुमार शाही, घनश्याम, नेहा सिंह, हरिनाथ द्वारा धान के साथ किसानो को मंडी बुलाया गया हैं। जिनके द्वारा तौल शुरु नहीं हो पायी है।
आरएफसी दिनेशचन्द्र मिश्र व डिप्टी आरएमओ विपिन्न कुमार राय द्वारा इन किसानों से इलेक्ट्रानिक डस्टर मशीन व कांटा की पुजा अर्चना करवा कर इनके ही हाथों प्रसाद का वितरण करवाकर तौल शुरू कराया गया हैं। मंडी में किसान अपने कागजात व धान का सैम्पल लेकर मंडी पहुँच रहें हैं।
आरएफसी व डिप्टी आरएमओं के जाने के एक घंटे वाद जिलाधिकारी रबीश कुमार मंडी के क्रय केन्द्रों पर पहुँचे। जहां पर मौजूद क्रय केन्द्र प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा, मो० सईद, नेहा सिंह से धान के नमी मापक यंत्र से नमी की जाँच कराई गई। जिसमें लगभग 13 प्रतिशत नमी पायी गई। जो नियमानुसार मानक के अनुरूप सहीं पाया गया। किसान योगेन्द्र सिंह के तौल हो रहें धान के बोरे के वजन का निरीक्षण किया गया। इसके वाद बोरा, कांटा, पावर डस्टर, नमी मापक यंत्र, ई-पॉप मशीन, बैनर आदि यंत्रों की उपलब्धता को भी देंखा गया, जो सभी मौजूद पाएं गये। डीएम ने किसानों से अपील किया है कि आप सिर्फ सरकारी क्रय केन्द्रों पर ही अपने धान का विक्रय करें। डीएम ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष किसानों का सत्यापन तीब्रगति से किया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...