खलीलाबाद में नूर मस्जिद के सामने ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग, ‘राष्ट्रधर्म सेवा संकल्प’ संस्थान ने SDM को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को जिले के खलीलाबाद स्थित नूर मस्जिद के सामने बने ओवरब्रिज पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं और सुरक्षा के मुद्दों को लेकर ‘राष्ट्रधर्म सेवा संकल्प’ (सेवा संकल्प जनकल्याण फाउंडेशन) ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। उसके आधार पर सौरभ जायसवाल की अगुवाई में संस्था की ओर से नूर मस्जिद के सामने ओवरब्रिज को जाम किया गया इस संबंध में उपजिलाधिकारी (SDM) तहसील खलीलाबाद, जनपद संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश को एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें प्रमुख मांगे निम्नप्रकार से है
*संस्था द्वारा खलीलाबाद स्थित नूर मस्जिद के सामने ओवरब्रिज पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोनों तरफ मजबूत बैरियर लगवाने, सीसीटीवी कैमरे तथा आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर/साइन बोर्ड लगाए जाने की जोरदार मांग की गई है।
ज्ञापन में इस बात का विशेष उल्लेख किया गया है कि हाल ही में हुई दर्दनाक दुर्घटनाओं में इसी प्रकार की कमियों को उजागर किया गया है।
‘राष्ट्रधर्म सेवा संकल्प’ संस्था द्वारा पूर्व में भी इस मामले को लेकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है।
संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई, तो भविष्य में कोई भी अप्रिय घटना होने पर संस्था को बाध्य होकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।
