विशुनपुरा में ऐतिहासिक रामलीला और दशहरा मेले में उमड़ी भारी भीड़, सुरक्षा में मुस्तैद रही पुलिस !
गोरखपुर।
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बुदहट (विशुनपुरा) गांव में ऐतिहासिक रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेले में आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मेले का आनंद उठाया।

मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की, वहीं विशुनपुरा गांव के कलाकारों द्वारा रामलीला के पात्रों का जीवंत मंचन आकर्षण का केंद्र बना रहा। मेले में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की चहल-पहल से पूरा क्षेत्र उत्सवमय नजर आया।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में हरपुर बुदहट पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिसकर्मियों ने मेले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की, ताकि श्रद्धालुओं और मेले में आए लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
