₹1 लाख 25 हजार की इनामी कुश्ती में पवन पहलवान चकिया ने मनीष पहलवान को दी पटखनी !
गोरखपुर।
दुर्गा मंदिर चकिया में विजयदशमी के अवसर पर विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में ₹1 लाख 25 हजार की इनामी कुश्ती में चकिया के पवन पहलवान ने पक्कीबाग के मनीष पहलवान को पटखनी देकर शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक यशपाल सिंह रावत और प्रधान प्रत्याशी पंकज यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ किया। दंगल का सफल संचालन वकील सिंह ने किया।
इस अवसर पर ताज मोहम्मद, मजनू भाई, गिरीश यादव, रामनाथ यादव, अंतरराष्ट्रीय पहलवान पल्लेलाल यादव, बीपी यादव, पवन पहलवान चकिया, संतोष पहलवान और संजय पहलवान पक्कीबाग सहित अनेक पहलवान उपस्थित रहे। क्षेत्र के गणमान्य लोगों और भारी संख्या में दर्शकों ने दंगल का आनंद लिया।
दंगल के आयोजक बम भोला यादव, बीपी यादव, मुलायम यादव, संतोष यादव, पप्पू यादव और चकिया के पप्पू यादव सहित अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
