शिक्षक निर्वाचन 2026 – 23 अक्टूबर को होगा मतदान, संत कबीर नगर में बना कंट्रोल रूम, 05547-226098 पर दर्ज कराएं शिकायतें !
संतकबीरनगर ।
गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान के मद्देनजर संत कबीर नगर जिला निर्वाचन कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रकाश ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हेल्पलाइन –
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत, समस्या या सुझाव के निस्तारण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है:
कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर: 05547-226098
सामान्य दिनों में समय: प्रातः 09:00 बजे से सायं 07:00 बजे तक (अवकाश के दिनों में भी क्रियाशील)।
मतदान दिवस (23 अक्टूबर) का समय: प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक निरंतर सक्रिय रहेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सर्वसाधारण एवं मतदाताओं से अपील की है कि निर्वाचन से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत के लिए दिए गए टेलीफोन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
