सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ के तहत निकाली गई भव्य बाइक रैली, चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने दिखाई हरी झंडी !
संतकबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर में सेवा संकल्प ज्योति यात्रा के तहत बाइक रैली का बुधवार को आयोजन किया गया। बाइक रैली को चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली मगहर से जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई।
बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना करने से पहले चेयरपर्सन अनवरी बेगम ने कहा कि नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों में सभी की सहभागिता आवश्यक है।सेवा और समर्पण की भावना के साथ नगर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित बनाने का संकल्प लिया गया।इसी क्रम में पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सेवा,जनकल्याण,स्वच्छता के साथ ही विकास के संकल्प को जन जन तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नगर के विकास और नागरिकों के उन्नति के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है।सभासद अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के पच्चीस साल सेवा के पूरा होने पर पूरा देश सेवा संकल्प के रूप में मना रहा है। जिसके क्रम में नगर पंचायत कमेटी के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई जो संत कबीर की आदमकद प्रतिमा से प्रारंभ हो कर गांधी आश्रम चौराहा, काजीपुर चौराहा,धोबी टोला,सूती मिल चौराहा, शेरपुर, रसूलपुर तिराहे से होते हुए जनपद मुख्यालय पर कृष्णा मैरेज हाल पर पहुंची। संकल्प बाइक रैली में अब्दुल कलाम,कृष्णचंद्र सैनी,अतुल श्रीवास्तव, रईस आलम,सुहेल अख्तर, मो असअद अंसारी,अब्दुल कलाम,अहमद अली,संजय दूबे,अजय वर्मा,दिनेश गिरी,चंद्रजीत यादव, शैलेन्द्र कन्नौजिया,मो अहमद,विकास वर्मा, विशाल वर्मा,प्रदीप पासवान,धीरज मिश्रा,शाहिद परवेज आदि लोग शामिल रहे।
