सेवा संकल्प अभियान के तहत मंदिर में चला स्वच्छता अभियान।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज के निकट स्थित मंदिर परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए मंदिर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने हाथों में झाड़ू लेकर मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान परिसर में जमा कूड़ा-कचरा हटाकर स्वच्छ एवं साफ वातावरण बनाने का प्रयास किया गया।

डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश कुमार, पवन कुमार वर्मा, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नंदन श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, रिखेश्वर प्रसाद सहित छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
