‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आईटीआई खलीलाबाद में लगा वृहद रोजगार मेला, 190 अभ्यर्थियों का हुआ प्रारंभिक चयन !
संतकबीर नगर !
‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ और उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खलीलाबाद परिसर में एकदिवसीय विधानसभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद रहे।

190 अभ्यर्थियों का हुआ चयन –
आयोजित इस वृहद रोजगार मेले में लगभग 517 उत्साही अभ्यर्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साक्षात्कार व चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 190 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया, जिन्हें कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई (भगौसा) उदय नारायण, जिला सेवायोजन अधिकारी माधवी उपाध्याय, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई (खलीलाबाद) विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई (हैसर बाजार) राम उग्रह, ज्ञानेंद्र मिश्र, और जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

