गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा !
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच !
शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन गुरुवार को गायत्री विद्यापीठ पीजी कॉलेज, रिसिया के शांति देवी सभागार में किया गया। परीक्षा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
परीक्षा के केंद्राध्यक्ष एवं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. दिव्य दर्शन तिवारी ने परीक्षा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में सहयोग के लिए डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव को बधाई दी। परीक्षा सहयोगी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डॉ. मुकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुभाष श्रीवास्तव एवं धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने परीक्षा में निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
