खबर का असर: एक घंटे में लौटी बिजली, खिले उपभोक्ताओं के चेहरे ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच ।
रिसिया नगर में बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबर प्रकाशित होते ही विद्युत विभाग ने तेजी दिखाई। खबर चलने के करीब एक घंटे बाद नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे परेशान उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विद्युत विभाग के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत और लगातार मेहनत से सप्लाई बहाल हो सकी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महेश अग्रवाल ने विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों को उनकी मेहनत के लिए शुभकामनाएं दीं।
एसडीओ आरके मौर्या ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही सभी क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
