संतकबीरनगर: ‘क्रैक साइबर क्राइम अभियान’ का असर, महुली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹25,000 वापस कराए।
संतकबीर नगर:
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत थाना महुली पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क ने बेहतरीन कार्य करते हुए त्वरित सफलता हासिल की है। पुलिस की तकनीकी और प्रभावी कार्रवाई के चलते साइबर ठगी के एक पीड़ित की ₹25,000/- की पूरी धनराशि सुरक्षित वापस करा दी गई है।
अभियान: क्रैक साइबर क्राइम अभियान (संतकबीरनगर पुलिस)।
वापस कराई गई राशि:
₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये)।
संबंधित थाना: थाना महुली एवं साइबर हेल्प डेस्क।
सराहनीय भूमिका:
थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, उ0नि0 अनुज कुमार यादव, का0 सोनू यादव, एवं का0 मनोज यादव।
घटना का विवरण –
शिव प्रसाद वर्मा (निवासी ग्राम नाथनगर, थाना महुली) से गलती से एक अज्ञात व्यक्ति के खाते में ₹25,000/- ट्रांसफर हो गए थे। पीड़ित ने 25 सितंबर 2026 को थाना महुली के साइबर हेल्प डेस्क पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महुली पुलिस और साइबर हेल्प डेस्क ने तुरंत तकनीकी और बैंकिंग माध्यमों से संपर्क साधा। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप 27 सितंबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि सफलता पूर्वक वापस आ गई। अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित पाकर पीड़ित और उनके परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
संतकबीरनगर पुलिस की महत्वपूर्ण अपील:
किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, फोन कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
अपनी बैंक डिटेल्स, ओटीपी (OTP), सीवीवी (CVV), पासवर्ड या यूपीआई पिन (UPI PIN) किसी के साथ साझा न करें।
साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते पैसे होल्ड कराए जा सकें।

