आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

महुली पुलिस ने स्कूलों में चलाया कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान, बच्चों की सुनी समस्याएं और दी सुरक्षा की जानकारी !

0

संतकबीर नगर –

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा और संवेदनशीलता की नीति के तहत शनिवार, 19 सितंबर 2026 को थाना महुली की कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और मोहल्लों का दौरा किया।

बच्चों से संवाद और समस्याओं का समाधान –

भ्रमण के दौरान सीपीयू टीम ने स्कूलों में पहुंचकर बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनकी शैक्षणिक व अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना। टीम ने बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, समस्या या उत्पीड़न की दशा में बिना डरे तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।

सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की जानकारी –

इस दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और सहायता कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, उन्हें गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूक किया गया।

जनता ने की पुलिस की पहल की सराहना- 

पुलिस के इस संवेदनशील और आत्मीय प्रयास की स्थानीय नागरिकों एवं शिक्षकों ने जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस का इस तरह बच्चों और आमजन के बीच पहुंचना न केवल सुरक्षा की भावना को मजबूत करता है, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्गों में विश्वास और आत्मबल भी बढ़ाता है।

महुली पुलिस की प्रतिबद्धता –

थाना महुली पुलिस का मानना है कि पुलिसिंग केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और आत्मीयता को मजबूत करना है, ताकि एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

अभियान में शामिल पुलिस टीम – 

उ0नि0 देवेंद्र तिवारी, का0 राज मंगल यादव, एवं का0 सुनील कुमार सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story