आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

रिसिया में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन, जिम्मेदार बेखबर !

0

बंगला चक में ढाबे के पीछे जेसीबी से खोद डाली जमीन, सड़क किनारे बनी गहरी खाई से हादसे का खतरा !

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया/बहराइच

रिसिया थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार कथित रूप से तेजी से चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर जेसीबी मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ढुलाई की जा रही है। इससे कई स्थानों पर गहरी खाइयां बन गई हैं और सड़क के किनारे की पटरी भी क्षतिग्रस्त हो रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक बंगला चक में एक ढाबे के पीछे बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई की गई है। खनन से मौके पर काफी गहरी खाई बन गई है, जिससे भविष्य में हादसे की आशंका बनी हुई है। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के भेड़रिया गांव के पास भी जेसीबी लगाकर मिट्टी निकाले जाने की बात सामने आई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिछला ग्राम पंचायत से हाईवे जाने वाले धोबहा संपर्क मार्ग पर भेड़रिया गांव के उत्तर दिशा में बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ढोई जा रही है। लगातार हो रही खुदाई से सड़क और उसके किनारे की पटरी पर भी असर पड़ रहा है।

ग्रामीणों आजादराम, नरेश, ननकऊ, समोखन, छैल्लू, पंकज, बच्चूराज, कैलाश और शोभाराम समेत अन्य लोगों ने बताया कि खनन स्थल थाने से अधिक दूर नहीं है, इसके बावजूद कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। बारिश के कारण खनन से बनी खाइयों में पानी भरने से खतरा और बढ़ गया है।

एसडीएम ने कहा—मामले की जानकारी नहीं –

इस संबंध में एसडीएम अमन देवओल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने मामले की जांच कराने तथा अवैध खनन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही।

अब सवाल यह है कि थाना क्षेत्र के आसपास कथित रूप से जेसीबी से चल रहे मिट्टी खनन की गतिविधियों पर संबंधित विभाग कब कार्रवाई करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story