दिल्ली जा रही निजी बस पर सीहापार फ्लाईओवर के पास पथराव, शीशा टूटा और एक यात्री घायल !
चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान।
संत कबीर नगर- मगहर।
देवरिया से शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली जा रही निजी बस पर सीहापार फ्लाईओवर ब्रिज पर पथराव हुआ।इस पथराव से बस में बैठे एक यात्री को चोट लगी है।जिससे सभी यात्री सहम गए।चालक ने सूझ बूझ से बस को पुलिस चौकी मगहर ला कर खड़ा कर दिया और यात्रियों को राहत मिल सकी।
शुक्रवार को रात लगभग साढ़े नौ बजे देवरिया से दिल्ली की सवारी लेकर निजी बस जा रही थी।अभी बस चालक सहजनवां थाना क्षेत्र के सीहापार फ्लाईओवर ब्रिज से आगे बढ़ा ही था तभी अचानक बस पर पथराव होने लगा।इस पथराव से बस के शीशे टूट गए और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।जिस पर चालक ने मौके की नजाकत को देखते हुए बस की स्पीड बढ़ा कर सीधे मगहर चौकी पर ला खड़ा कर दिया।इस घटना की जानकारी होने पर मौके पर सीओ सदर प्रियम राजशेखर पाण्डेय एवं कोतवाली निरीक्षक जय प्रकाश दूबे पहुंचे।उसके बाद बस से यात्रियों को उतारा गया और दूसरे बस से उन्हें भेजा गया।पथराव में बस का शीशा टूट जाने से बस को चौकी पर ही रोका गया है।चौकी के एसआई रामाश्रय यादव ने बताया कि पथराव की घटना गोरखपुर जनपद के सीहापार में हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से बस चालक ने बस संख्या एआर 20 सी 7005 को मगहर चौकी पर ला कर खड़ा किया। पथराव में एक यात्री को चोट लगी है जो प्राथमिक उपचार कराने के बाद वापस घर चला गया।
