मनोनीत सभासद ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली के खिलाफ खोला मोर्चा !
एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर दी धरने की चेतावनी!
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत के मनोनीत सभासद ने कार्यालय के कार्य प्रणाली की जिला अधिकारी एवं ईओ से शिकायत किया है।जिसकी जांच कर निस्तारण एक सप्ताह में नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मगहर एवं जिला अधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र दिया है। जिसमें लिखा है कि मेरे द्वारा जनहित और विकास से जुड़ी समस्याओं,बोर्ड बैठक की कार्रवाई की बिंदुवार सूचना मांगी गई। जनहित की समस्या से सम्बन्धित सूचना को मांगने पर कार्यालय चुप्पी मौन साध लेता है।इससे एक जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हनन तथा सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने डीएम को दिए गए पत्र में लिखा है कि उनके द्वारा नगर की जनहित समस्या से संबंधित तमाम पत्र भेजकर निस्तारण की मांग किया गया है लेकिन कार्यालय के कर्मचारियों व ईओ की मनमानी कार्यप्रणाली से अभी तक किसी पत्र का समयबद्ध तरीके नहीं उत्तर दिया जाता है।जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
