रिसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार।
चोरी की योजना बनाते समय दबोचे गए आरोपी, चोरी के उपकरण, साइकिल व नशीली गोलियां-पाउडर बरामद।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानांद्र रिसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते समय हिस्ट्रीशीटर समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले विभिन्न उपकरण, एक चोरी की साइकिल तथा नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
प्राथमिक विद्यालय खैरी दिकौली के पास हुई गिरफ्तारी –
पुलिस टीम द्वारा 10 सितंबर 2026 की रात्रि करीब 01:40 बजे प्राथमिक विद्यालय खैरी दिकौली के पास संदिग्ध गतिविधियों की जांच के दौरान दो अभियुक्तों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी करने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, एक चोरी की साइकिल तथा नशीला पदार्थ बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
1. बीरबल उर्फ बल्ली पुत्र राम फेरन चौहान, निवासी कटिलिया, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।
2. इश्तेखार पुत्र मजीद, निवासी कटिलिया चौराहा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त बीरबल थाना रिसिया का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से—
– एक अदद लोहे की सरिया
– एक अदद लोहे की आरी
– एक अदद पिलास
– एक अदद नुकीली सरिया
– एक अदद छोटा पेचकस
– एक अदद लोहे का रिंच
– तीन अदद चाभियों के गुच्छे
– एक अदद चोरी की साइकिल
– 20 स्ट्रिप एल्प्राजोलम नशीली गोलियां, वजन करीब 10 ग्राम
– दो पुड़िया नशीला पाउडर, वजन करीब 34 ग्राम बरामद किया गया।
मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजे गए अभियुक्त –
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रिसिया में मु0अ0सं0 266/2026, धारा 313, 317(2), 317(4) बीएनएस एवं धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
अभियुक्त बीरबल उर्फ बल्ली का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 272/21, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
2. मु0अ0सं0 221/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
3. मु0अ0सं0 231/23, धारा 147/323/354/354(ख)/452/504/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना रिसिया।
4. मु0अ0सं0 14/24, धारा 380/411/457 भादवि, थाना रिसिया।
5. मु0अ0सं0 15/24, धारा 380/411/457 भादवि, थाना रिसिया।
6. मु0अ0सं0 162/25, धारा 303(2)/317(2)/317(4)/317(5)/326(f) बीएनएस, थाना रिसिया।
7. मु0अ0सं0 23/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना रिसिया।
8. मु0अ0सं0 266/26, धारा 313/317(2)/317(4) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
अभियुक्त इश्तेखार का आपराधिक इतिहास –
1. मु0अ0सं0 61/25, धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना रिसिया।
2. मु0अ0सं0 127/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना रिसिया।
3. मु0अ0सं0 266/26, धारा 313/317(2)/317(4) बीएनएस व 8/20 एनडीपीएस एक्ट।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
उ0नि0 आनन्द कुमार
हे0का0 रविन्द्र नाथ चौधरी
का0 कुलदीप कुमार सहित टीम
