आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

ऑपरेशन CyVajra के तहत बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

0

13 शातिर साइबर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट, सात गिरफ्तार ।

संगठित गिरोह बनाकर साइबर फ्रॉड करने वालों पर कसा शिकंजा ।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच, 10 सितंबर 2026।

साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन CyVajra अभियान के तहत बहराइच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित रूप से साइबर अपराध करने वाले 13 शातिर साइबर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित सात अभियुक्तों को पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन CyVajra के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। अभियान की निगरानी अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक अपराध दुर्गा प्रसाद तिवारी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के मार्गदर्शन में की गई।

संगठित तरीके से करते थे साइबर फ्रॉड –

पुलिस के अनुसार जनपद में साइबर फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। जांच के दौरान ऐसे साइबर अपराधियों को चिन्हित किया गया, जो संगठित गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ के लिए कमजोर एवं बेरोजगार व्यक्तियों तथा परिचितों के बैंक खातों और एटीएम संबंधी जानकारी प्राप्त कर षड्यंत्रपूर्वक साइबर फ्रॉड की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस द्वारा चिन्हित 13 साइबर अपराधियों का गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट बहराइच से अनुमोदन प्राप्त किया गया। इसके बाद थाना दरगाह शरीफ में इनके विरुद्ध मु0अ0सं0 406/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

गैंगस्टर एक्ट में सात गिरफ्तार –

गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की विवेचना के दौरान उपलब्ध अभिलेखीय साक्ष्यों एवं अभियुक्तों की गतिविधियों के आधार पर पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए सात वांछित साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में —

1. मो0 आमिर पुत्र महफूज खान, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी चांदपुरा, थाना कोतवाली नगर, बहराइच।

2. रामजी यादव पुत्र राम मूरत यादव, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी मोहल्ला बशीरगंज, थाना कोतवाली नगर, बहराइच।

3. सौरभ मिश्रा पुत्र आनन्द मिश्रा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी छोटी बाजार, थाना कोतवाली नगर, बहराइच।

4. फहीम पुत्र साकिर अली, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी नाजिरपुरा नई बस्ती, थाना कोतवाली नगर, बहराइच।

5. साहिल बेग पुत्र वकील बेग, उम्र करीब 23 वर्ष, निवासी ग्राम परशुरामपुर, थाना फखरपुर, बहराइच।

6. सत्येन्द्र कुमार चौहान पुत्र हरिश्चन्द, निवासी मलुहा भकुरहा, थाना मटेरा, बहराइच।

7. संतोष सिंह पुत्र रानावीर सिंह, निवासी टेंडवा बसंतपुर, थाना कोतवाली देहात, बहराइच।

सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।

गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा –

मु0अ0सं0 406/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 आमिर, रामजी यादव, सौरभ मिश्रा, फहीम, साहिल बेग, सत्येन्द्र कुमार चौहान एवं संतोष सिंह के विरुद्ध पूर्व में भी साइबर फ्रॉड एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ आईटी एक्ट की धारा 66डी से संबंधित अभियोग भी शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और संगठित साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –

प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र कुमार मिश्रा, थाना कोतवाली नगर बहराइच के नेतृत्व में निरीक्षक जयराम यादव, उपनिरीक्षक शिवम कनौजिया, रवि कुमार यादव, धीरेन्द्र कुमार, जितेन्द्र यादव थाना मटेरा, अभय पाण्डेय थाना कोतवाली देहात, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश यादव, कांस्टेबल आदित्य, हेड कांस्टेबल चालक रामेश्वर तिवारी, कांस्टेबल विपुल यादव, कांस्टेबल सुनील मिश्रा एवं कांस्टेबल अरविन्द वर्मा की संयुक्त टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story