मगहर नगर पंचायत की लापरवाही: मैकेनिक के पास महीनों से जंग खा रहा सफाई का ट्रैक्टर, झाड़-झंखाड़ के बीच खड़ा देख सभासदों ने उठाए सवाल
संत कबीर नगर – मगहर ।
नगर पंचायत का एक ट्रैक्टर मरम्मत के लिए मैकेनिक के पास गया।जिसकी मरम्मत होने बावजूद कई महीने से मकैनिक के पास खड़ा। नगर पंचायत कार्यालय ने ट्रैक्टर को अभी तक नहीं मंगवाया।जिससे सफाई व्यवस्था बाधित होने रही है।
ट्रैक्टर मैकेनिक चुन्नू ने बताया कि नगर पंचायत मगहर का सोनालिका ट्रैक्टर खराब हालत में उसे मरम्मत के बाद उसे मरम्मत के लिए आया था। ट्रैक्टर को उनके द्वारा मरम्मत कर खड़ा कर दिया गया।लेकिन कई महीने बीत जाने के बाद ट्रैक्टर के आस पास झाड़झंखाड़ उग गया है। चुन्नू मैकेनिक ने बताया कि ट्रैक्टर को बने लगभग डेढ़ साल से अधिक का समय बीत गया है।इस बीच नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों से कई बार कहने के बावजूद अभी तक उसे वापस नहीं लाया जा सका है।मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने नगर पंचायत कार्यालय की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक्टर की मरम्मत होने बाद कई महीने बीतने पर भी उसे वापस लाने में देरी क्यों हो रही है और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। ट्रैक्टर से सफाई,कूड़ा उठान तथा अन्य जरूरी कार्यों के लिए वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि कोई वाहन लंबे समय तक खराब रहता है तो इसका असर सफाई व्यवस्था पर पड़ सकता है। वहीं, नगर पंचायत के संसाधनों का समय पर रख रखाव नहीं होने से सरकारी धन के उपयोग पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने ट्रैक्टर को तत्काल मांगने की मांग किया है।इस संबंध में चेयरमैन पति पूर्व चेयरमैन नूरुज्जमा अंसारी ने बताया कि ट्रैक्टर मैकेनिक का एक्सीडेंट हो गया है जिसमें उसका हाथ फैक्चर हो गया था।जिससे ट्रैक्टर को वापस लाने में कुछ दिक्कत हो गई। मैकेनिक के वहां से आज ही ट्रैक्टर को वापस मागने का प्रयास किया जा रहा है।
