मगहर में सनसनीखेज मौत: छोटी अर्गनी पर फांसी, शरीर पर चोट के निशान और उलझे राज !
पुलिस भी हैरान, बिसरा रिपोर्ट खोलेगी खौफनाक सच!
संत कबीर नगर- मगहर।
मगहर कस्बे की रहने वाली किशोरी की मौत पहेली बनी हुई है।जो नगर में लोगों के बीच चर्चा और रहस्य बनी हुई है। सलोनी की मौत कैसे हुई है यह राज बना हुआ है।किशोरी फांसी के फंदे से लटक जान देने की बात बताई जा रही है। जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं आया है पुलिस को बिसरा रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
मगहर कस्बे के चुड़ी फरोश की रहने वाली 16वर्षीय शाहीन उर्फ सलोनी ने अपने घर की छत पर कपड़ा फैलाने के लिए लगी अर्गनी में सोमवार दुपट्टा से फंदा बना कर मौत को गले लगाने वाली घटना को प्रथम दृष्ट्या जिसने भी देखा उसे विश्वास ही नहीं हुआ क्यों कि अर्गनी की ऊंचाई मृतक की हाईट से भी कम लग रही थी।जिसे देख पुलिस भी सोचने पर मजबूर हो गई।फिलहाल जब पंचनामा रिपोर्ट भरा जा रहा था उस दौरान पुलिस को उसके शरीर में शाट के निशान मिले।इससे मौत रहस्य के घेरे में है।जब पुलिस एवं फारेंसिक टीम ने मृतका की मां से बदन पर चोट के निशान के बारें में पूछताछ की।जिसे उसने सिरे से साफ इनकार कर कसम तक खाने लगी। पुलिस ने दरवाजा खोलने और अस्पताल तक पहुंचने के रहस्य को गम्भीरता से जांचना शुरू किया। इस दौरान दो युवकों को ही फोन कर बुलाने और पास -पड़ोस से घटना को छिपाने आदि मामले पर गहनता से जांच कर रही है। इसके अलावा माता- पिता के मोबाईल नम्बर के जरिये घटना का पर्दाफाश करने के लिए काल डिटेल खंगाल रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की गुत्थी नहीं सुलझी। इन सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस साक्ष्यों को जुटाने के साथ अन्य बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के खुलासा होने का लोग अनुमान लगा रही है। मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि पोस्टर्माटम से स्पष्ट नहीं हुआ और विसरा को सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है।उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकता है।
