डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 अगस्त।
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। विशेष रूप से डीएम व एसपी ने विभिन्न बैरकों, क्लोज़ सर्किट टी.वी. कैमरों की क्रियाशीलता, भण्डारण, बैरीकेटिंग, निर्माण कार्य व पाकशाला का निरीक्षण कर बन्दियों के लिए तैयार किये जा भोजन की गुणवत्ता को परखा। कारागार के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। इस अवसर पर करागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, हरिओम गौड़ व अंजू शर्मा व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
