ग्रामीणों तक पहुंचा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ डॉ शिवेंद्र ठाकुर।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
गरीब, जरूरतमंद और ग्रामीण परिवारों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे समाजसेवी डॉ. शिवेंद्र ठाकुर क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उनका कहना है कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और जरूरतमंदों की आवाज को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
श्री ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हैं। बिजली, आवास, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों में पात्र लोगों को आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचना ही हमारा कर्तव्य है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपने अधिकारों के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए वह लगातार ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहेंगे।
ग्रामीणों का कहना है कि डॉ. शिवेंद्र ठाकुर के क्षेत्र में लगातार संपर्क और लोगों की समस्याएं सुनने से जरूरतमंद परिवारों को अपनी बात रखने का एक माध्यम मिल रहा है।

