राजकीय इन्दिरा उद्यान में निर्मित सिंथेटिक पाथ-वे का आयुक्त ने किया उदघाटन।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 21 अगस्त।
आयुक्त, देवीपाटन गोण्डा, श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद के एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम अन्तर्गत राजकीय इन्दिरा उद्यान, बहराइच में विनियमित क्षेत्र अन्तर्गत रू. 113.00 लाख की लागत से निर्मित 460 मी. सिंथेटिक पाथ-वे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधि.अभि., लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-1 अमर सिंह, उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, राजकीय इन्दिरा उद्यान के प्रभारी पंकज वर्मा व अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



उद्घाटन के उपरान्त आयुक्त ने मौजूद अधिकारियों के साथ पार्क का भ्रमण कर साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्यान अधिकारी को निर्देश दिया कि पार्क को आकर्षक, उपयोगी एवं सभी वर्गों केे लिए रूचिकर बनाये रखा जाय तथा साफ-सफाई के स्तर को भी बनाये रखें। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि राजकीय इन्दिरा उद्यान में नव निर्मित सिंथेटिक पाथ वे बनने से आगन्तुकों को भ्रमण करना अत्यन्त सुविधाजनक होगा साथ ही उद्यान में अंलकृत पौधों एवं कई तरह के शोभाकार एवं सुगन्धित फूलों के पौधों का रोपण भी शीघ्र कराया जायेगा जिससे उद्यान का सौन्दर्यीकरण और अधिक/ आकर्षक होगा। उन्होंने बताया कि उद्यान में आगन्तुकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पार्क में आर.ओ. की भी सुविधा उपलब्ध है।

