25 हजार का इनामी फरार अभियुक्त गिरफ्तार, बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25,000 के इनामी वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में और थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त 2026 को थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों विशाल मिश्रा निवासी गिलौला बाजार, श्रावस्ती और रफीक निवासी तिलकपुर चौराहा, गिलौला बाजार, श्रावस्ती को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से कुल 9.44 ग्राम स्मैक बरामद होने का पुलिस ने दावा किया था। इस मामले में थाना दरगाह शरीफ पर संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
इस कार्रवाई के दौरान विशाल मिश्रा फरार हो गया था और दोनों मुकदमों में वांछित चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था।
पुलिस टीम को 21 अगस्त 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के झिंगहाघाट बाईपास से वांछित एवं ₹25,000 के इनामी अभियुक्त विशाल मिश्रा (25 वर्ष), पुत्र बच्चूलाल मिश्रा, निवासी गिलौला बाजार, थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया।
आरोपी का आपराधिक इतिहास-
पुलिस के अनुसार विशाल मिश्रा के विरुद्ध थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच तथा थाना गिलौला, जनपद श्रावस्ती में एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी टीम-
नि0 अ0 जयराम यादव, थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक सुरेश यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार राय, हेड कांस्टेबल शशि कपूर राव, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल सत्यपाल गौतम तथा कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।
