स्वर्णकार समाज की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा, 21 को डीएम को देंगे ज्ञापन
संत कबीर नगर।
उत्तर प्रदेश के सभी स्वर्णकार संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के स्वर्णकारों ने हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बैठक किया।जिसमें स्वर्णकार समाज की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई और निर्णय लिया गया कि 21अगस्त को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन दिया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए अरविन्द वर्मा स्वर्णकार ने कहा कि स्वर्णकार समाज के विभिन्न संगठनों के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी स्वर्णकार समाज 21 अगस्त दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा। आप सभी लोगो से विनम्रता पूर्वक अपील करते हैं कि आप सभी लोग समय से अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।बैठक में पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा,अरविन्द वर्मा स्वर्णकार,रजनीश प्रिंस वर्मा,हनुमान वर्मा सर्राफ, मुकेश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

