आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

महुली पुलिस का चला’ऑपरेशन मजनू’ अभियान।

0

महुली पुलिस का चला’ऑपरेशन मजनू’ अभियान।

  • स्कूल-कॉलेजों के पास मंडराने वाले 12 मनचलों से भरवाया गया माफीनामा।

 संतकबीर नगर-

जनपद अंतर्गत महुली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर महुली थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन मजनू’ के तहत एक व्यापक चेकिंग और कार्रवाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षण संस्थानों के आसपास मनचलों पर नकेल कसना और बाल चालकों के संरक्षकों को जागरूक करना है।

थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संवेदनशील मार्गों पर विशेष गश्त और चेकिंग की।

अनावश्यक रूप से घूमते और अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए गए 12 मनचलो को हिरासत में लेकर कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस ने भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत देते हुए उनसे माफीनामा भी भरवाया।

कम उम्र के किशोरों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। अभिभावकों को जागरूक किया गया कि नाबालिगों को वाहन चलाना उनके जीवन को खतरे में डालना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि बालिकाओं का पीछा करने, फब्तियां कसने या सार्वजनिक स्थानों पर असहज माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story