आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को साइबर क्राइम थाना द्वारा 01 लाख 49 हजार 900 रुपये की धनराशि कराई गयी वापस।

0

संतकबीर नगर ।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना जनपद संतकबीर नगर द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 01 लाख 49 हजार 900 रुपये की धनराशि वापस कराई गयी ।

घटना का संक्षिप्त विवरण।

दिनांक 11.08.2026 को पीड़ित श्री रामबचन चौरसिया पुत्र सूर्यभान निवासी पखुआपार थाना खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के एसबीआई क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर ₹1,49,900/- की अवैध ट्रांजेक्शन कर ली गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर क्राइम थाना संतकबीरनगर ने संबंधित बैंक एवं तकनीकी माध्यमों से तत्काल कार्रवाई करते हुए धनराशि होल्ड कराई तथा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर दिनांक 17.08.2026 को पीड़ित के खाते में ₹1,49,900/- सफलतापूर्वक वापस करा दिए। इस पर पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम थाना की भूरी भूरी प्रसंशा की गयी ।

रिकवर कराने वाले अधि0/कर्मचारीगण- उ० नि० रमेश यादव, उ० नि० जय प्रकाश यादव, म०हे०का० अमृता सिंह, का० राघवेन्द्र कुमार सिंह।

संतकबीर नगर पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील –

• किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर किसी अज्ञात खाते में पैसा ट्रांसफर न करें ।

• बैंक अधिकारी बनकर आने वाले संदिग्ध कॉल / मैसेज पर विश्वास न करें ।

• किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।

• साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाने के साइबर सेल को सूचित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story