मगहर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों पर हुआ ध्वजारोहण ।
संत कबीर नगर- मगहर।
भारत के आजादी के 79 वर्ष पूर्ण होने उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।इसके साथ ही 80वें स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण किया गया।

नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन अनवरी बेगम ने झण्डारोहण किया। उसके पश्चात नगर के मलिन बस्ती रेहरवा,आजाद नगर में स्वच्छता अभियान चला कर साफ सफाई किया।कस्बे के संत कबीर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा राकेश कुमार सिंह,संत कबीर विद्यापीठ के प्रबंधक राकेश मिश्रा,स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक,कसिमुन्निसा गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक काजी अदील अहमद,जीनियस एकडमी के प्रबंधक मुजिबुरर्हमान,स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ के प्रबंधक मंगल प्रसाद वर्मा,चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव,प्राथमिक विद्यालय मगहर प्रथम,प्राथमिक विद्यालय काजीपुर,कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मगहर,प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में भीम शंकर कन्नौजिया,पूर्वमाध्यमिक विद्यालय अशरफाबाद में दिलीप कुमार गुप्ता,गांधी आश्रम में मंत्री इन्द्रेश कुमार,स्टेशन मास्टर मगहर,डाक घर मगहर,माऊण्ट वैली के प्रबंधक अत्रेश श्रीवास्तव,संत कबीर कमाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक पूर्व चेयरमैन नुरुज्जमा अंसारी, सेंट जेवियर्स स्कूल में ई अरुण गुप्ता आदि संस्थाओं के प्रमुखों ने झण्डा रोहण किया।स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर मदरसा इस्लामिया शाही जामा मस्जिद के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और मनमहोक झाकी निकाली गई।

इस दौरान नागेंद्र श्रीवास्तव,सैय्यद नफीसुल हसन,अनिल कुमार श्रीवास्तव,संजय दुबे,सभासद अवधेश सिंह,अतुल श्रीवास्तव,कृष्ण चन्द्र सैनी,रईस आलम,भोलू पासवान,मेंहदी हसन,अबरार अहमद,रईस आलम,अब्दुल कलाम,आतिफ ओवैद,अहमद आलम जेई,अमीरुद्दीन कादरी,पूर्व सभासद सिबतैन मुस्तफा,टीएन वर्मा,सुहेल अख्तर,मो असअद अंसारी,अहमद अली,सुजीत गुप्ता,शब्बीर ठेकेदार,अजय वर्मा,रवि पाण्डेय,प्रेम नारायण गुप्ता,सीता राम कन्नौजिया, चंद्रजीत यादव,रिखी चंद गुप्ता,दिनेश गिरी विकास वर्मा,मो अहमद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।
