भगवान भरोसे मगहर का नगरीय स्वास्थ्य केंद्र: डॉक्टर और स्टाफ नदारद, फार्मासिस्ट के कंधे पर इलाज का जिम्मा; मरीजों की बढ़ीं मुश्किलें।
- डॉक्टरों की ड्यूटी सावन कावड़ यात्रा में लगाई गई है, और अनुपस्थिति के मामलों की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी – CMO
संत कबीर नगर- मगहर।
नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला तिवारी टोला में स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। स्वास्थ केंद्र पर तैनात डाक्टर, स्टाप नर्स के समय से उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है।फार्मासिस्ट के भरोसे मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
नगरीय क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना से नगर तथा आस पास के लोगों को नजदीक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।ताकि इलाज कराने के लिए परेशान न होना पड़े। गुरुवार को स्वास्थ केंद्र का स्थली पड़ताल करने पर पता चला कि दोपहर बारह बजे तक मात्र फार्मासिस्ट पर तैनात विक्रमादित्य नागवंशी और दो वार्ड बॉय उपस्थित मिले।स्वास्थ केंद्र प्रभारी डा अबू सूफियान,जीएनएम सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। मौके इलाज कराने आए मरीजों को फार्मासिस्ट ने दवा दी।नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात स्टॉप नर्स शालिनी पाण्डेय का आने का कोई समय नहीं है।स्थली पड़ताल में लोगों ने बताया कि गोरखपुर आती हैं और वह करीब 12 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचती हैं और दो बजे के आसपास वापस चली जाती हैं।ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाली महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर उपचार और जांच की उम्मीद लेकर पहुंचने पर समय से डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।

फार्मासिस्ट विक्रमादित्य नागवंशी ने बताया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अबू सूफियान का साप्ताहिक होने के कारण नहीं आए हैं।इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि सावन कावड़ यात्रा में डाक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट मरीजो के इलाज लिए अधिकृत है। बारह बजे तक स्टाप नर्स सहित अन्य कर्मचारियों की अनुपस्थिति को देखवाते हैं।

