आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

जोश और ओज के साथ बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा।

0
  • श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर निकाली भव्य यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

 आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत श्री सरस्वती इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लबरेज होकर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं यात्रा में शामिल हुए और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान तथा देशप्रेम का संदेश दिया।

विद्यालय प्रांगण से प्राचार्य सुनील कुमार राय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों ने अनुशासन और एकजुटता का परिचय देते हुए नगरवासियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 

एनसीसी कैडेट कोर के छात्रों की तिरंगा यात्रा को प्रवक्ता बी.एन. सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों, वार्डों और प्रमुख चौराहों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति के वातावरण के बीच तिरंगा यात्रा पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम कुमार, डी.के. वर्मा, विनोद कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, विनय शर्मा, इरफान अहमद, रिखम चौधरी, संदीप वर्मा, स्वामी दयाल, संचित कुमार, सुमित कुमार, आरफा फातिमा, विनीत कुमारी, सुचित्रा मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story