शांति व्यवस्था को लेकर रिसिया पुलिस अलर्ट, चार लोगों पर हुई निरोधात्मक कार्रवाई।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
थाना रिसिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रिसिया पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार, शांति भंग की आशंका को देखते हुए चारों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान वैभव सिंह, शिवम सिंह, सत्यम सिंह और हर्षित सिंह, निवासी मोहल्ला इंदिरा नगर, कस्बा रिसिया, थाना रिसिया, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।
चारों को पुलिस हिरासत में लेकर उपजिला मजिस्ट्रेट सदर बहराइच के समक्ष विधिक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।
कार्रवाई करने वाली टीम चौकी प्रभारी कस्बा रिसिया सुधीर सिंह, हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव, कांस्टेबल सुरजीत विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल गौतम पाल शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था शांति बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। शांति भंग की आशंका को देखते हुए चारों व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अशांति या अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस लगातार सतर्क है। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी प्रयास पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
