मुख्यमंत्री के खलीलाबाद दौरे की तैयारी तेज: डीएम और एसपी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।
संत कबीर नगर ।
आज दिनांक 09 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित आगमन के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
निरीक्षण के दौरान द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने तथा असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की रोकथाम हेतु वर्दी एवं सादे वस्त्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक पी0के0 गुप्ता सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
