फर्जी दस्तावेज और मिलीभगत से जमीन बैनामा कराने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज जनपद अंतर्गत जिले में जमीन की फर्जी तरीके से बैनामा करा लेने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
आपको बताते चलें कि बघौली थाना क्षेत्र के सौरहा गांव की रहने वाली एक महिला पुष्पा चौधरी पति जगन्नाथ प्रताप चौधरी द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर उपनिबंधक (रजिस्ट्रार) मेहदावल की कथित मिलीभगत और भूमाफियाओं इलायची देवी पत्नी स्वर्गीय शोधन, दशरथ पुत्र स्व0 कन्सू के नाम से फर्जी दस्तावेज के आधार पर कीमती आवासीय जमीन को शब्बीर अहमद पुत्र नबी हसन ग्राम चौराही थाना बखिरा पर अपने नाम बैनामा कराने का गंभीर आरोप है।
आराजी नंबर-122 (कीमती पक्की रोड पर स्थित आवासीय जमीन) से जुड़ा हुआ है।
पीड़िता पुष्पा चौधरी पत्नी जगन्नाथ प्रताप चौधरी के अनुसार, उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। सौरहा गांव की इस जमीन की खतौनी में कूटरचित तरीके से फर्जी नाम (इलायची देवी पत्नी स्व. सोधन व दशरथ पुत्र स्व. कन्सू का नाम जुड़वाकर शब्बीर अहमद पुत्र नबी हसन निवासी चौरही, थाना बघौली ने उपनिबंधक मेहदावल की मिलीभगत से अपने नाम बैनामा करा लिया।
पीड़िता का कहना है कि वर्ष 1993 से लेकर 2026 तक की मूल खतौनी में उक्त दोनों व्यक्तियों के नाम दर्ज नहीं हैं और न ही वे खातेदार हैं।
बैनामे में याद अली पुत्र शौकत अली और धर्मेन्द्र सिंह द्वारा फर्जी गवाही देने का आरोप है।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी किस्म के भूमाफिया उन पर सुलह करने का दबाव बना रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं
और कभी भी वीरता तथा उसके परिवार की हत्या हो सकती है ,पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस पूरे प्रकरण की किसी सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
