हिस्ट्रीशीटर वारंटी गिरफ्तार, रिसिया पुलिस की कार्रवाई।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
थाना रिसिया अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पयागपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रविवार को करीब 12:30 बजे कार्रवाई करते हुए शमशाम अली पुत्र कासिम अली, निवासी जगदीशपुर सोखा, थाना रिसिया, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त मु.अ.सं. 620/2017, मु.सं. 4905/19, धारा 452, 352, 504 एवं 506 भारतीय दंड संहिता से संबंधित मामले में वांछित था। न्यायालय में उसकी अगली पेशी 24 अगस्त 2026 निर्धारित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक किशन कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभाकर राज सिंह तथा हेड कांस्टेबल सर्वजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही।
प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना रिसिया पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में हिस्ट्रीशीटर वारंटी शमशाम अली को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती और निष्पक्षता के साथ जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
