एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने प्रशिक्षण केन्द्र का किया उदघाटन।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 29 जुलाई।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना अन्तर्गत श्यामता प्रसाद इण्टर कालेज बहराइच में संचालित होने वाले प्रशिक्षण केन्द्र का मुख्य अतिथि एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन विभाग की जिला समन्वयक स्मृति शर्मा एवं जिला प्रबन्धक रवि पाठक सहित शिक्षण संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारम्भ अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपाठी द्वारा मौजूद प्रशिक्षणार्थियों को पाढ्यक्रम से सम्बन्धित निःशुल्क पुस्तकों का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करने की सीख दी।


