अजगैबा घाट चौराहे पर महीनों से खराब पड़े सरकारी CCTV कैमरे को ठीक कराने की मांग, SP को सौंपा प्रार्थना पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 28 जुलाई 2026 को जनपद के कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत जंगल ऊन टोला बलुअरा (बड़गो) निवासी जयपाल मौर्य ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर सरकारी सीसीटीवी कैमरे को जल्द ठीक कराने की गुहार लगाई है।
आप को बताते चले कि प्रार्थी के गांव के चौराहे ‘अजरगवा घाट’ पर लगा सरकारी सीसीटीवी कैमरा विगत कई महीनों से खराब पड़ा है।
इस संबंध में कुछ दिन पहले चौकी जेल के कर्मचारियों को अवगत कराया गया था, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कैमरे खराब रहने के कारण भविष्य में किसी घटना या दुर्घटना होने पर उसकी सही जानकारी नहीं मिल सकेगी।
प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि अजरगवा घाट पर खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं।
इस पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पीड़ित को अस्वस्थ करते हुए मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर सीसीटीवी कैमरा को ठीक करने का आश्वासन दिया गया
