संत कबीर नगर- मगहर । जल निगम ठेकेदार मानक विहीन कर रहा सड़क की पैचिंग ।
– नगर में विभिन्न सड़कों में वाटर सप्लाई का बिछाया जा रहा पाइप
संत कबीर नगर- मगहर।
हर घर जल योजना के तहत पूरे नगर में जल निगम द्वारा वाटर सप्लाई का अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाया जा रहा है।जिसके बाद सड़क की पैचिंग भी किया जा रहा है।जो मानक के विपरीत है।
नगर पंचायत क्षेत्र में जल निगम शहरी क्षेत्र गोरखपुर के ठेकेदार द्वारा विभिन्न वार्डों की वाटर सप्लाई की पाइप लाइन बिछाने और नया कनेक्शन भी दिया जा रहा है।पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को लगभग एक मीटर खोद कर उसके नीचे पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पाइप लाइन बिछाने के बाद खोदी गई सड़क को पैचिंग का काम मानक के विपरीत हो रहा है।सड़क को तीन से चार इंच खोद उसमें पत्थर के बोल्डर गिट्टी के बजाय कहीं कहीं आरबी गिट्टी डाल कर ऊपर से छोटी गिट्टी डाली जा रही है। इसके साथ मसाले का अनुपात मिश्रण भी मानक से नहीं है।जिससे सड़क के पैचिंग की गुणवत्ता एवं मजबूती पर सवालिया निशान लग रहा है।इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता मेराज अली ने बताया सड़क के पैचिंग के पांच से छः इंच गहरा खोदकर उसमें बोल्डर गिट्टी डाल कर कुटाई की जाती है।उसके बाद छोटी गिट्टी मसाले के साथ भरा जाता है। यदि जांच करने में इस मानक से कम पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
