संतकबीर नगर – जनपद बार एसोसिएशन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा ।

0

 ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संत कबीर नगर- दिनांक 21 जुलाई 2026 को जनपद बार एसोसिएशन, संत कबीर नगर द्वारा देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनैतिकता और छात्रों पर हो रहे दमनात्मक रवैये के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया है।

इस पत्र के माध्यम से बार एसोसिएशन ने केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

सोनम वांगचुक के नेतृत्व में देश के युवा नीट पेपर लीक व अन्य परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

बार एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।

आंदोलित छात्रों के साथ बातचीत करने के बजाय दिल्ली पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आँसू गैस के गोलों का प्रयोग कर युवाओं को निर्दयतापूर्वक घायल किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की गई है।

एसोसिएशन ने महामहिम राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि पुलिस के इस अमानवीय कृत्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई हो तथा परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित कर युवाओं का भविष्य सुरक्षित किया जाए।

संतोष कुमार चौधरी एडवोकेट अध्यक्ष, राम अवतार यादव एडवोकेट महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडे, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रजापति, अवधेश कुमार पांडे, कनिष्क उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मौर्य, कोषाध्यक्ष मधुसूदन दुबे, संयुक्त मंत्री प्रशासन इमरान खान, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय दिलीप चौधरी के साथ-साथ दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...