संगठन को मजबूत करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है – परवेज़ अख्तर ।
# जनहित के लिए दिखाएं कलम की ताकत-मोहम्मद अदनान।
सेमरियावां- संतकबीर नगर ।
सोमवार को ब्लाक सभागार में ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन खलीलाबाद तहसील ईकाई की मासिक बैठक आयोजित की गयी।इस दौरान मुख्य अतिथि मंडल प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज़ अख्तर ने कहा कि संगठन को मज़बूत करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है। पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। पत्रकार ही समाज का आइना होता है इसलिए आप निष्पक्ष पत्रकारिता करें।
मुख्य वक्ता जिला मंत्री मोहम्मद अदनान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकार साथी अपनी कलम का प्रयोग जनहित तथा दबे-कुचले एवं जनसमस्याओं के लिए करें उन्होंने कहा कि ग्रामीणों पत्रकारों के लिए विभिन्न प्रकार की चुनौतियां हैं जिनका सामना बड़ी निपुणता से करना है उन्होंने कहा कि पत्रकारी साथी पक्षकार न बनें बल्कि आमजन की आवाज बनकर काम करें।जनहित से जुड़ी खबरों पर खास फोकस रखें।
बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अतीक अहमद और संचालन उबैदुर्रहमान ने किये। इस मौके पर मोहम्मद अहमद, मुहम्मद अहसन, रसल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
