संतकबीर नगर में फिल्मी अंदाज़ में पुलिस और तस्करों की मुठभेड़: बैरियर तोड़ भागी 50 हज़ारी इनामी की पिकअप पेड़ से टकराई, 3 अंतर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार !

0

# धनघटा और महुली पुलिस की संयुक्त टीम की बड़ी सफलता।

# बिहार का कुख्यात 50,000 का इनामी भुट्टू अली अपने 2 साथियों के साथ धराया !

 # 23 किलो अवैध गांजा, बिना नंबर की पिकअप, तमंचा और कारतूस बरामद !

# एसपी संतकबीर नगर ने पुलिस टीम को 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार।

संत कबीर नगर- 

जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को धनघटा और महुली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी और दुस्साहसिक कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने पुलिस महानिरीक्षक (बस्ती परिक्षेत्र) द्वारा घोषित ₹50,000 के इनामी अंतर्राज्यीय तस्कर भुट्टू अली को उसके दो अन्य शातिर साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

तस्करों के पास से 23.81 किलोग्राम अवैध गांजा, एक अवैध तमंचा, कारतूस और कबाड़ के सामान से बनाई गई बिना नंबर की संदिग्ध पिकअप बरामद हुई है।

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: बैरियर तोड़ भागे, पेड़ से टकराई गाड़ी!

घटना किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म से कम नहीं थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की एक संदिग्ध पिकअप असरशपुर बाजार में किसी बड़ी वारदात या तस्करी की नीयत से घूम रही है।

सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। जब संदिग्ध पिकअप को रोकने का इशारा किया गया, तो शातिर चालक ने रुकने के बजाय पुलिस बैरियर को तोड़ दियाऔर सिरसी की तरफ गाड़ी दौड़ा दी।

धनघटा पुलिस ने बिना समय गंवाए बदमाशों का पीछा किया, वहीं दूसरी तरफ से महुली पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए घेराबंदी कर दी। दोनों तरफ से घिरता देख घबराए तस्करों की तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया। हादसे में पिकअप चला रहे आरोपी के पैर में चोट आई, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया।

# गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान- 

गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त बिहार राज्य के रहने वाले हैं और आपस में गहरा नाता रखते हैं:-

1. भुट्टू अली (मुख्य आरोपी व 50,000 का इनामी) — निवासी: अहिरौली दुबौली टोला तकिया, थाना गोपालपुर, जनपद गोपालगंज (बिहार)।

2. नूर मोहम्मद शाह — निवासी: गोपालगंज (बिहार)।

 3. शाह गुलाम जिलानी — निवासी: गोपालगंज (बिहार)।

बरामदगी:- 23.810 किग्रा अवैध गांजा, 1 अवैध तमंचा (.315 बोर), 2 जिंदा कारतूस, कबाड़ से असेंबल की गई बोलेरो पिकअप, 2 मोबाइल फोन और ₹800 नकद।

कबाड़ के पुर्जों से तैयार की थी ‘गुमनाम’ पिकअप- 

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि पुलिस की नजरों से बचने के लिए उन्होंने कबाड़ की दुकान से अलग-अलग गाड़ियों के पुराने व नए पार्ट्स खरीदकर यह पिकअप खुद तैयार करवाई थी। इतना ही नहीं, पहचान छुपाने के लिए उन्होंने रेती (File) से घिसकर गाड़ी का इंजन और चेसिस नंबर पूरी तरह मिटा दिया था ।

वे अंतर्राज्यीय स्तर पर घूम-घूमकर गांजा बेचने, चोरी और गोवंश तस्करी जैसे अपराधों को अंजाम देते थे और उससे मिले पैसों से ऐशो-आराम की जिंदगी जीते थे।

इनामी भुट्टू अली का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास- 

पकड़े गए मुख्य आरोपी भुट्टू अली पर उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जिलों में कुल 12 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। उस पर गोवध निवारण अधिनियम, 307 (जानलेवा हमला), गैंगस्टर एक्ट और चोरी की कई धाराएं दर्ज हैं। वह संतकबीरनगर के धनघटा और महुली थानों में दर्ज मुकदमों में कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी होने के बाद से फरार चल रहा था। इसके अलावा उसके साथी नूर मोहम्मद शाह पर भी गोरखपुर में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस कप्तान ने थपथपाई टीम की पीठ-

गोरखपुर ज़ोन और बस्ती रेंज के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मिली इस शानदार सफलता पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने धनघटा प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पाण्डेय और उनकी पूरी टीम के उत्साहवर्धन हेतु ₹25,000 के नकद पुरस्कार की घोषणा की है।

तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीकृत कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...